ई-श्रम पोर्टल E-Shram portal क्या है, कैसे करें आवेदन, क्या है पात्रता.

ई-श्रम पोर्टल E-Shram portal क्या है, कैसे करें आवेदन, क्या है पात्रता.

शिवम पाठकः-

ई-श्रम पोर्टल E-Shram paortal

भारत के अंदर असंगठित श्रमिकों के उत्थान के लिए भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम है ई-श्रम पोर्टल E-Shram paortal यह पोर्टल 26 अगस्त 2021 को लांच किया गया। इस पोर्टल से असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटा विद बनाने में सरकार को मदद मिलेगी. इसके अलावा देश में 25 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। यह पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है। कोई भी श्रमिक जन सेवा केंद्र या फिर राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। आज हम अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं, इस श्रमिक कार्ड के क्या फायदे हैं, ई- श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या पात्रता है, और इसका क्या उद्देश्य है.

क्या है श्रमिक कार्डः-

देश के अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इसके लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई है। ई-श्रम कार्ड योजना मुख्य रूप से देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए है। इस योजना के माध्यम से हर गरीब को 1000 प्रति महीने और साथ ही 2 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान कर रही है। ई-श्रम कार्ड योजना मजदूरों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। भारत में करीब 38 करोड़ ऐसे मजदूर हैं। जो असंगठित क्षेत्रों में कार्य करते हैं। सरकार इनको सशक्त करना चाहती है और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और इसका ध्यान रखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत किया है.

ई-श्रम कार्ड एक यूनिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर वाला एक कार्ड है। जिसके माध्यम से आपको विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। पंजीकरण कराने के लिए आपको ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए आपको अपनी जानकारी, नाम, पता, व्यवसाय का नाम, आपकी शिक्षक योग्यता, आपकी कौशल और परिवार का विवरण आदि जानकारियां इस पोर्टल पर दर्ज करनी होंगी। ताकि सरकार आप तक अपनी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचा सके.

श्रमिक कार्ड के फायदेः-

भारत सरकार की तरफ से शुरू करी गई इस योजना से पंजीकरण कराने वाले मजदूरों को कई लाभ मिलेंगे। साथ ही 60 साल की उम्र पूरा करने पर मजदूर को 3000 पेंशन के रूप में सरकार की तरफ से दिया जाएगा। ई-श्रमिक की आंशिक विकलांगता के मामले में 200000 का मृत्यु बीमा और 100000 की वित्तीय सहायता भी मिलेगी। श्रमिक कार्ड धारकों की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। तो पति या पत्नी को इसका लाभ मिलेगा लाभार्थियों को पूरे भारत में मान्य एक 12 अंकों का यूनिक यूएएन नंबर UNN Number भी दिया जाएगा। जो उस लाभार्थी की पहचान होगा। इस  कार्ड से आपको हर महीने 1000 की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। अगर देश में कोई महामारी या फिर आपातकाल की स्थिति आती है। तो केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों की तरफ से मिलने वाले लाभ आसानी से मिल सकेंगे। इसके अलावा भविष्य में यदि सरकार ऐसे कामगारों के लिए कोई योजना लाती है। तो उसका भी सीधा लाभ इन श्रमिकों को मिल सकेगा। पेंशन का लाभ भी श्रम कार्ड धारकों को मिलेगा।

कैसे बनाये E shramik card

अगर आप भी अपना श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो आप इसे स्वयंम ही अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर से पंजीकृत कर ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको श्रम पोर्टल पर जाना होगा और उसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आप को पंजीकृत करना होगा। घर बैठे श्रम कार्ड कैसे बनाएं इसके लिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं.

सबसे पहले आपको ही श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर रजिस्टर्ड ऑन पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ चुका है। यहां पर आप अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे। जो आपके मोबाइल से लिंक होना चाहिए। कैप्चा कोड को भर दें। आपका ईपीएफओ या ईएसआईसी में रजिस्ट्रेशन है या नहीं है उसकी जानकारी दर्ज करके। आगे बढ़े आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और टोपी दर्ज करके वैलिडेट पर क्लिक कर दें। अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा। जिसमें आपको अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां अपना नाम, शिक्षक योग्यता, पता, परिवार के सदस्यों की संख्या, आपके कौशल का विवरण, आपका अनुभव आदि सभी जानकारियां इसमें अंकित करनी होंगी। इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। थोड़ी देर के बाद आपको 12 अंकों का एक यूनिकोड जारी कर दिया जाएगा.

पात्रता:-

ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकृत होने के लिए निम्न पात्रता का होना आवश्यक है। जिसके मुताबिक पंजीकृत करने वाले श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदक करदाता नहीं होना चाहिए।

आवेदक ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए।

श्रमिकों के पास आधार कार्ड से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।

कोई भी असंगठित कामगार या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति इसमें अपनी पंजीकृत हो सकता है।

जरूरी दस्तावेज:-

मोबाइल नंबर से आधार लिंक कार्ड, बैंक खाता आवेदक का राशन कार्ड आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो।

श्रम कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सरकारी योजनाएंः-

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना, पीएम श्रम योजना, मानधन योजना, नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड प्रसन्न।

इनके अलावा अन्य योजनाएं

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना पीएम एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम प्रधानमंत्री निधि योजना मनरेगा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना।

ईशम का पैसा कैसे चेक करें

ई श्रम का पैसा कैसे चेक करें?

••eshram का पैसा चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

• यहां Login/Register के विकल्प पर क्लिक करें। • अब आपके सामने log in का option होगा।

• create के बटन पर क्लिक करें।

• आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा। • यहां पर आपको अपना मोबाइल नं दर्ज करना है और get otp पर क्लिक करना

अब ओटीपी डाल कर कैप्चा कोड दर्ज करें।

अंत में। Agree पर टिक करके रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।

रजिस्टर होने के बाद आपको PFMS के विकल्प को चुन लेना है।

“अब अपनी बैंक सेलेक्ट कर लें।

• अपना बैंक अकाउंट नं भरें।

अब कैप्चा कोड डाल कर सब्मिट कर दें।

. आपकी स्क्रीन पर आप अब अपना श्रम कार्ड का पैसा देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *