एक तरफ वेद मंत्र और दूसरी तरफ कलमा पढ़ कर आयोजित हुआ 701जोड़ों का विवाह

एक तरफ वेद मंत्र और दूसरी तरफ कलमा पढ़ कर आयोजित हुआ 701जोड़ों का विवाह

बांदा:16/1/2024

उत्तर प्रदेश के बांदा में आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूरे कार्यक्रम में जनपद के 701जोड़ों को विवाह के बंधन में बंधाने का काम किया गया है। कार्यक्रम की महत्वता तब बढ़ जाती है जब एक ही छत के नीचे ब्राम्हणों के द्वारा वेद मंत्रों का जाप हो और दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के काजी कलमा पढ़ाते नजर आएं तो ये नजारा देखने काबिल होता है। आपको बता दें कि यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम बांदा जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ तमाम मंत्री व सांसद विधायक मौके पर पहुंचे और जनपद के 701 वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सरकार के द्वारा 51 हजार रुपए की राशि खर्च की जाती है जिसमे 35 हजार रुपए वधु के खाते में जाते हैं और 10हजार रुपए की विवाह सामग्री दंपत्ति को दी जाती है शेष बची राशि कार्यक्रम आयोजन में प्रयोग की जाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *